Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

अभिषेक के शतकीय तूफान में उड़ी इंग्लैंड टीम, भारत का सीरीज पर 4-1 से कब्जा

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक शिकार किया।

02 Feb 2025

अभिषेक के शतकीय तूफान में उड़ी इंग्लैंड टीम, भारत का सीरीज पर 4-1 से कब्जा

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया है। भारत ने रविवार को आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से धूल चटाई। अभिषेक शर्मा (135) के शतकीय तूफान में इंग्लैंड टीम उड़ गई। भारत ने 248 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी 10.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन ओपनर फिल साल्ट ने बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 55 रन बटोरे। जैकब बेथल ने 10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर (7), हैरी ब्रूक (2) और लियाम लिविंगस्टोन (9) समेत इंग्लैंड के आठ प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। बैन डकेट का खाता नहीं खुला। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक शिकार किया।

इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 247 रन जोड़े। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने यागदार शतक जमाया। उन्होंने 54 गेंदों में 7 चौकों और 13 छक्कों के जरिए 135 रन बनाए। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी है। उनके अलावा शिवम दुबे ने 30 और तिलक वर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 15 रन निकले। कप्तान सूर्यकुमार यादव (2), हार्दिक पांड्या (9) और रिंकू सिंह (9) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्से ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक के शतकीय तूफान में उड़ी इंग्लैंड टीम, भारत का सीरीज प
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक शिकार किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News